आपको बता दे की सोमवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने पराग सांघवी की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी । इस दौरान बताया गया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिल्म निर्माता पराग सांघवी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 दिसंबर तक आर्थिक अपराध शाखा की हिरासत में रहने वाले हैं। उनके उपर करीबन 5 केश दर्ज है। पराग सांघवी (Alumbra Group CEO) हैं। अलंबरा कमला ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ एक सिस्टर कंपनी है। आरोप है कि कमला ग्रुप कंपनी ने लोगों से पैसे लिए और उस पैसे को अमलुब्रा, प्लेबॉय और दूसरी कंपनी में डायवर्ट कर दिया। बताया गया है की कुल 42 करोड़ का घापला किया गया है।