
Rakhi Sawant Birthday
Rakhi Sawant Birthday : कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन (Rakhi Sawant Birthday) मना रही हैं। उनका जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर अन्य फिल्म इंडस्ट्री तक में आज हर कोई राखी सावंत को जानता है। हालांकि ये पहचान उन्हें ऐसे ही नहीं मिल गई। उन्होंने काफी स्ट्रगल और मेहनत से खुद को एक सेक्स सिंबल के रूप में स्थापित किया है। हालांकि राखी सावंत (Rakhi Sawant) के फैंस उन्हें उनके काम से ज्यादा विवादों से पहचानते हैं। राखी खुद भी कहती हैं कि वे ड्रामा क्वीन हैं। उनसे जुड़े कई विवाद हैं, जिसके चलते वे कई बार लोगों के निशाने पर भी आईं। लेकिन अपनी बेबाक राय और हर मुद्दे पर अजीबोगरीब तरह से रिएक्ट करने से राखी कभी पीछे नहीं हटीं।
आपको बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) का असली नाम नीरू भेड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि नाम बदलने की वजह राखी ने कभी नहीं बताई। राखी अक्सर ही उलजुलूल हरकतों और बयानों से कंट्रोवर्शी क्रिएट करती रहती हैं। बिग बॉस 14 में पार्टीसिपेशन के दौरान (Rakhi Sawant Bigg Boss) उन्होंने बताया था कि वे शो में दूसरे कंटेस्टेंट के अंडरवियर धोती थीं। राखी ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें इस तरह का जुनून रखने में कुछ भी गलत नहीं लगता है।
राखी सावंत (Rakhi Sawant) के अजीबोगरीब बयानों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की खुदकुशी के दौरान खुलकर बॉलीवुड का सपोर्ट किया था। नके एक पोस्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत उसके सपनों में आया था और वह उसे भी एक नए जीवन के रूप में जन्म देगी। यहां तक की उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स के नशेड़ी होने का भी सपोर्ट किया था। रखी का कहना है कि यदि कोई लड़की या लड़का ब्रेकअप फील करता है, तो यह नेचुरल है कि वह ड्रग्स या शराब पी सकता है।
Updated on:
25 Nov 2022 10:46 am
Published on:
25 Nov 2022 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
