पैपराजी को पोज देने के दौरान रणवीर बेहद रोमांटिक नजर आए। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण को किस भी किया। जिसे देखकर मीडिया वाले हूटिंग करने लगे। जिसके बाद पैपराजी वन्स मोर, वन्स मोर' चिल्लाने लगे। दरअसल पोज देने के दौरान कैमरे के सामने रणवीर सिंह ने दीपिका की तरफ देखते हुए कहा कि ये मेरी प्रोड्यूसर हैं और उन्हें किस कर लिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने कुछ अतरंगी सा किया हो, वो अक्सर ही दीपिका की खुलेआम तारीफ करते दिखाई दिए हैं। बात चाहें अवार्ड शो की हो या एयरपोर्ट की या फिर किसी शो की, वो हमेशा ही खुलकर अपना प्यार दीपिका के लिए जाहिर करते आए हैं।