31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ में हमजा और मेजर इकबाल के बीच का ये रिश्ता देख उड़े सबके होश! अनसीन फोटोज वायरल

Dhurandhar 2 Hamza And Major Iqbal BTS Photos: फिल्म 'धुरंधर 2' में हमजा और मेजर इकबाल के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनो की ब्रोमांस और कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके बीच के दोस्ताना पल साफ नजर आ रहा हैं।

2 min read
Google source verification
Hamza and Major Iqbal

'धुरंधर 2' में हमजा और मेजर इकबाल का दिखा ब्रोमांस (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Hamza And Major Iqbal BTS Photos: बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल ने अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' के सेट से कुछ खास फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हैं। इसके साथ, उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे उनका बचपन का सपना था काउबॉय बनने का और अब वे बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मोक्शा' से लेकर 'धुरंधर 2' तक के सफर को याद करते हुए, अपने फैंस और पूरी फिल्म टीम का थैंक्स भी किया।

BTS वीडियो में अक्षय खन्ना की मौजूदगी ने भी फैंस का ध्यान खीचा है।

आप देख सकते है कि पोस्ट में 2 काफी स्पेशल है, जो फैंस के बीच चर्चा में हैं। पहली में अर्जुन 'मेजर इकबाल' के अवतार में नजर आ रहे हैं और दूसरी में रणवीर सिंह 'हमजा' के किरदार में दिख रहे हैं। बता दें, इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस बड़े एक्साइटेड हैं और उन्हें "ब्रोमांस" कहकर पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही, BTS वीडियो में अक्षय खन्ना की मौजूदगी ने भी फैंस का ध्यान खीचा है।

इतना ही नहीं, जब ये पोस्ट सामने आई तो, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने तो अर्जुन के पुराने अवतार को याद किया, तो कई लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या हमजा और मेजर इकबाल के बीच एक बार और ब्रोमांस देखने को मिलेगा। दरअसल, 'धुरंधर 2' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना जलवा दिखाया है। ये फिल्म अमेरिका में 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी है।

जबरदस्त कामयाबी और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता

इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को मिल रही जबरदस्त कामयाबी और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के चलते ये साफ नजर आ रहा है कि 'धुरंधर 2' आने वाले समय में कई नए रिकॉर्ड बनाएगी।