
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor got slippers and stones as wedding gift
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के दिल में वो आज भी हैं। वह अक्सर ही लीजेंड्री एक्टर से जुड़े ढ़ेरों किस्से और अनसुनी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक ऐसा ही किस्सा नीतू कपूर ने एक शो के दौरान सुनाया था। यह किस्सा दोनों की शादी (Rishi Kapoor-Neetu Kapoor Marriage) से जुड़ा हुआ है। जाहिर है कि दोनों की शादी साल 1980 में हुई थी। शादी का आयोजन राजकपूर के चैंबूर स्थित आरके हाउस में हुआ था। जहां एक हैरान कर देने वाला किस्सा घटित हुआ था।
एक शो के दौरान नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की शादी का अनसुना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शादी का आयोजन राजकपूर के चैंबूर स्थित आरके हाउस में हो रहा था। बेहद भव्य और बड़े स्केल पर हो रही इस शादी में पांच हजार से ज्यादा लोग बतौर गेस्ट पहुंचे थे। नीतू ने बताया कि शादी में अचानक इतनी भीड़ को देखकर ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश हो गए थे। इतना ही नहीं नीतू खुद भारी भरकम लहंगे के चलते शादी में बेहोश हो गईं थीं।
एक्ट्रेस ने अपनी शादी के और भी इंट्रेस्टिंग किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी शादी उस साल की ग्रैंड वेडिंग में से एक थी। शादी में काफी ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की थी। जिसे देखने के बाद ऋषि घबरा गए थे, ऐसे में शांत रहने के लिए उन्होंने ब्रांडी पीना शुरू कर दी। यहां तक कि फेरों के दौरान भी दोनों नशे में थे।
नीतू ने बात को आगे बताया कि उनकी शादी में जेबकतरे भी आ आए थे। नीतू ने कहा कि वे सूट पहनकर आए थे, शादी में इतने गेस्ट थे कि किसी को भी उनके जेबकतरे होने की भनक नहीं लगीं। सबको लगा कि वे मेहमान हैं। उन्होंने शादी में एक्ट्रेस को गिफ्ट भी दिया था, जिसके अंदर चप्पल और पत्थर भरे थे। गिफ्ट का बॉक्स खोलने के बाद नीतू को काफी अजीब लगा था।
Published on:
17 Jan 2023 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
