22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘ला ला लैंड’ के पोस्टर में 10 साल बाद हुआ बदलाव, रायन गोसलिंग की पुरानी शिकायत आखिरकार हुई दूर

La La Land makers finally fix Ryan Gosling hand: रील्स के फेमस म्यूजिक 'ला ला लैंड' के पोस्टर में 10 साल बाद बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।
2 min read
Google source verification
Ryan Gosling long-awaited wish

La La Land poster change (X-@PopCrave)

Ryan Gosling long-awaited wish: ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म 'ला ला लैंड' अपनी रिलीज के लगभग 10 साल पूरे करने वाली है। इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने एक ऐसा बदलाव किया है, जिसकी इच्छा एक्टर रायन गोसलिंग लंबे समय से जताते आ रहे थे। इसके आगे बताने से पहले आपको बता दें कि ये गाना बहुत फेमस है और ये पिछले साल काफी ट्रेंडिग में भी रहा था कई स्टार्स ने इस पर रील्स भी बनाई थी और अब फिल्म के पोस्टर में उनके हाथ की पोजिशन बदल दी गई है। नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

गानें में हाथ के एंगल को लेकर थी 10 साल से शिकायत

ओरिजिनल पोस्टर में रायन गोसलिंग का हाथ एक अलग अंदाज में दिखाया गया था। एक्टर कई इंटरव्यू में कह चुके थे कि उन्हें वो पोज पसंद नहीं था। उनका मानना था कि अगर हाथ का एंगल अलग होता तो पोस्टर और बेहतर दिखाई देता। अब फिल्म की 10वीं एनिवर्सरी से पहले प्रोडक्शन हाउस लायंसगेट ने नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनके हाथ की पोजिशन को बदला गया है।

एक्टर रायन गोसलिंग ने 2024 में दिए एक इंटरव्यू में इस पोस्टर को लेकर खुलकर बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने हाथ को एक खास अंदाज में रखा था क्योंकि उन्हें लगा था कि वो ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। हालांकि बाद में जब वही तस्वीर फिल्म का आधिकारिक पोस्टर बन गई तो उन्हें महसूस हुआ कि वो फैसला सही नहीं था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे 'ला ला हैंड' नाम भी दिया था और कहा था कि हर बार पोस्टर देखने पर उन्हें यही बात याद आती है।

'ला ला लैंड' ने 6 ऑस्कर और 7 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीते हैं

'ला ला लैंड' के नए पोस्टर को शेयर करते हुए लायंसगेट ने सिर्फ इतना लिखा,"एक छोटा सा बदलाव", लेकिन ये छोटा बदलाव रायन गोसलिंग की कई साल पुरानी इच्छा पूरी हुई है। साथ ही, फैंसे ने भी नए पोस्टर की तारीफ करते हुए कहा कि ये पहले से ज्यादा बैलेसिंग और अट्रैक्टिव दिख रहा है।

फिल्म की 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर 16 अगस्त से 'ला ला लैंड' को अमेरिका के चुनिंदा AMC Dolby Cinema थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया जाना है। ये रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने रिलीज के समय दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल की थी। दरअसल, करीब 30 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 447 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। बता दें, 'ला ला लैंड' ने 6 ऑस्कर और 7 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में रायन गोसलिंग और एमा स्टोन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग