Rucha Hasabnis baby boy : टीवी एक्ट्रेस रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को दी है।
Rucha Hasabnis baby boy : स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में राशि का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुचा हसबनीस (Rucha Hasabnis) ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रुचा ने अपने न्यूबॉर्न बेटे की प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस को ये गुडन्यूज दी है। जिसके बाद से उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाईंया देते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि रुचा की एक बेटी भी है। दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी थी।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
रुचा हसबनीस ने सोमवार को न्यूबॉर्न बेबी के पैरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर में बेबी बेड पर लेटा दिख रहा है और उसके चेहरे के आगे एक बोर्ड किया गया है, फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, "रुही की क्लिक की ये फोटो शानदार है, और ये एक बेबी व्बॉय यानी बेटा है...." वहीं तस्वीर आने के बाद से ही रुचा के लिए बधाइयों का तांता लग गया है।
रुचा ने ऐसे की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस
बता दें कि रुचा हसबनीस ने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर करके फैंस को गुड न्यूज की जानकारी दी थी। इस खबर को उन्होंने बेहद ही अनोखे अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह एक कैनवास पर 'बिग सिस्टर' लिखती नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ रुचा ने कैप्शन में लिखा है, 'वन मोर टू एडोर।'
रुचा ने बिजनेसमैन से की है शादी
गौरतलब है कि फिलहाल रुचा एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं। उन्होंने बिजनेसमैन राहुल जगदले के साथ साल 2015 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। साल 2019 में कपल पहली बार बेटी के पैरेंट्स बने थे। एक्ट्रेस ने भले ही सीरियल्स में काम करना छोड़ दिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।