24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड में पहले भी दिखा भगवा कनेक्शन, दीपिका पादुकोण से पहले इन एक्ट्रेस ने पहना था ये रंग

Bollywood Saffron Connection : पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी का रंग लोगों को पसंद नहीं आया और इसको लेकर बवाल शुरू हो गया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब एक्ट्रेस ने भगवा रंग पहना है। वे इससे पहले अपनी फिल्म 'कॉकटेल' में भगवा रंग की बिकनी पहन चुकीं हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 16, 2022

saffron_bikini_controversy_before_deepika_padukone_these_actresses_wore_saffron_colour.png

Bollywood Saffron Connection

Saffron Bikini Controversy : शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'पठान' (Pathaan) के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'बेशरम रंग' (Besharam Rang Song) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपिका की भगवा रंग की बिकनी को लेकर लोगों में काफी रोष है। इतना ही नहीं 'पठान' पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं। कुछ नेता धमकी दे रहे हैं कि यदि गाने में एक्ट्रेस के कपड़े और सीन्स बदले नहीं गए तो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। इन सब के बीच आपको बता दें कि आज जिस रंग को लेकर इतना हंगामा हो रहा उसे पहले भी कई एक्ट्रेसेज पहन चुकी हैं और बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत पुराना है।

जाहिर है कि 'पठान' (Pathaan) के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं। गाने में दीपिका की शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ केमिस्ट्री भी एकदम हॉट लग रही हैं, जिसे पसंद भी किया जा रहे है। लेकिन कुछ लोगों को दीपिका की बिकिनी का रंग पसंद नहीं आया और इसको लेकर बवाल शुरू हो गया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब एक्ट्रेस ने भगवा रंग पहना है। वे इससे पहले अपनी फिल्म 'कॉकटेल' में भगवा रंग की बिकनी पहन चुकीं हैं। इस दौरान सैफ अली खान के साथ उनका एक किसिंग सीन भी था। जिसे लेकर कोई बवाल नहीं था।

इसके अलावा ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' में एक गाना था 'घुंघरू टूट गए'। इस गाने को ऋतिक रोशन और वाणी कपूर पर फिल्माया गया था। गाने में वाणी ने भगवा रंग की बिकनी पहनी थी। वहीं उनके किलर मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनके अलावा एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अपनी फिल्म 'बार बार देखो' के एक गाने 'आंखों को तेरी आदत है' में इसी भगवा रंग की बिकनी पहने नजर आईं थीं। इस गाने में एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इश्क फरमाती हुई दिखीं थी।

इस लिस्ट में रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित के नाम भी शामिल हैं। 'टिप टिप बरसा पानी' में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भगवा रंग की साड़ी पहन रखी थी। उनके अलावा माधुरी दीक्षित ने 'धक-धक करने लगा' गाने में इसी रंग की साड़ी पहन अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया था। कटरीना कैफ को भूल जाना नादानी होगी। 'दे दना दन' के गाने 'मेरे इतनी सी चाहत है' में झरने के नीचे अक्षय कुमार के साथ कटरीना और 'मैंने प्यार क्यों किया' में 'लगा प्रेम रोग' गाने में सुष्मिता का साड़ी स्टाइल हो या 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल का भगवा लहंगा, हर अंदाज में अभिनेत्रियों ने पर्दे पर धमाल मचाया है। वहीं, हाल ही में 'हाय हाय ये मजबूरी 2.0' गाने में भी अपने अतरंगी फेशन सेंस को लेकर जानी जाने वाले उर्फी जावेद भी भगवा साड़ी में कमाल की लगी थीं।

यह भी पढ़े - भगवा बिकनी विवाद के बीच दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरे फैंस, शेयर किया एक्ट्रेस का पुराना वीडियो

यह भी पढ़े - पठान में दीपिका पादुकोण की बिकनी पर बवाल, इस अपमान को लेकर हिंदू महासभा ने दी चेतावनी