12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोनों बेटों संग अफ्रीका वेकेशन पर एन्जॉय कर रहे सैफ-करीना, तस्वीरों में मस्ती करते आए नजर

Saif-Kareena Africa Vacation : सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ एक बार फिर फैमिली वेकेशन मानने निकल पड़े हैं। दोनों अफ्रीका में एन्जॉय कर रहे हैं। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 15, 2023

saif_ali_khan_and_kareena_kapoor_enjoying_africa_vacation_with_taimur_and_jeh_see_pictures.png

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) को जब भी वक्त मिलता है वो फैमिली वेकेशन पर निकल जाते हैं। इन दिनों भी दोनों अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ अफ्रीका में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। फैमिली वेकेशन के बीच करीना अपने इस ट्रिप की तस्वीरें फैंस के लिए लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। तस्वीरें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैफ और करीना वेकेशन पर दोनों बेटों के साथ कितना एन्जॉय कर रही हैं।


बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर की अफ्रीका वेकेशन की तस्वीरें एक फैन पेज की ओर से शेयर की गई हैं। तस्वीरों में कपल अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में सैफ अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान पटौदी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने व्हाइट शर्ट के साथ डार्क ब्लू कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं छोटे नवाब तैमूर जीप पर रेड टी और ब्लू पैंट पहने स्टाइल में पोज दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - फैन ने पूछा तब्बू के साथ ज्यादातर फिल्में क्यों करते हैं? अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

वहीं एक दूसरी तस्वीर में सैफ अली खान और करीना कपूर खान को जीप में बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीर में करीना पायलट के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के फैमिली वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस भी स्टार्स की तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। गौरतलब है कि बेबो ने हाल ही में हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वे रिया कपूर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'द क्रू' और सुजी घोष की थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगी।

वहीं सैफ अली खान की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखे थे। अब सैफ की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया प्रोजेक्ट 'आदिपुरुष' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक्टर रावण का रोल करते दिखेंगे। उनके अलावा फिल्म में प्रभास, कृति सनोन और सनी सिंह भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई ने सरेआम दी धमकी, कहा- माफी मांगे या फिर...