वहीं दूसरे यूजर ने अजय देवगन से पूछा कि सर आप फ्री टाइम में आप क्या करते हैं? इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, 'जब फ्री रहूंगा तो बताता हूं।' वहीं, एक और यूजर ने भोला फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन को लेकर सवाल कर लिया। उसने आस्क भोला सेशन के दौरान पूछा कि क्या लगता है कितना कमाएगी? इसके जवाब में अजय देवगन ने लिखा, 'पैसों का तो पता नहीं, उम्मीद करता हूं आपका प्यार खूब मिले।'