26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / सिंघम अगेन लेकर इन दिन मैदान में उतरेंगे अजय देवगन, सलमान खान से करेंगे सीधा मुकाबला

सिंघम अगेन लेकर इन दिन मैदान में उतरेंगे अजय देवगन, सलमान खान से करेंगे सीधा मुकाबला

Ajay Devgn Singham Again : एक्टर अजय देवगन और सलमान खान के फैंस के लिए अगला साल काफी धमाकेदार होने वाला है। दोनों एक्टर्स एक साथ अलग-अलग फिल्में ला रहे हैं। दोनों ही एक-दूसरे को दिवाली 2024 को बड़ी टक्कर देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 14 Mar 2023, 3:53 PM IST

ajay_devgn_singham_again_will_released_on_diwali_2024_clashes_with_salman_khan_prem_ki_shaadi.jpg

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी फिल्म 'भोला' (Bholaa) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। होली से ठीक पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया। वहीं अब उन्होंने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अजय देवगन की नई फिल्म 'सिंघम अगेन'(Singham Again) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जैसे ही यह खबर सामने आई लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जाहिर है कि इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न' काफी हिट हुए थे।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके बाद मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। बता दें कि अजय देवगन की ये फिल्म 'सिंघम अगेन' अगले साल दीवाली 2024 के मौके पर रिलीज होगी। इस बात का दावा खुद ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक ट्वीट में किया है।

यह भी पढ़े - मणिकर्णिका' के बाद से अगली फिल्म को तरस रहीं अंकिता लोखंडे, बताई हैरान करने वाली वजह

तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'एक्सक्लूसिव...अजय देवगन रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' दिवाली 2024 पर। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी 'सिंघम' का तीसरा पार्ट है। यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में लौटेंगे। जुलाई 2023 से शूटिंग शुरू होगी।' बता दें कि इसमें अजय के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।


वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने भी दीवाली 2024 पर अपनी बुकिंग कर रखी है। हाल ही में उन्होंने अपने पुराने और अजीज दोस्त सूरज बड़जात्या के साथ नई फिल्म 'प्रेम की शादी' पर मुहर लगाई है। हालांकि फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस कौन होगी, इसकी खोज जारी है। इसकी शूटिंग नवंबर/ दिसंबर 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और अजय की फिल्मों का क्लैश से किसका नफा होता है और किसका नुकसान। जाहिर है कि दोनों ही बड़े बजट की फिल्में होंगी।

यह भी पढ़े - हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री से गदगद हुए सुनील शेट्टी, तारीफ करते हुए कह डाली ये बात