
When Salman Khan apologize Athiya Shetty
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। वह इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच अथिया एक और वजह से सुर्खियों में हैं। ऐसी खबर थी कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salma Khan) ने कैमरे के सामने सरेआम हाथ जोड़कर अथिया शेट्टी से माफी मांगी थी। ये किस्सा तब का है जब सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के शो 'पिंच 2' में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि सलमान को शो में सबके सामने सॉरीर बोलना पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के शो 'पिंच 2' में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान शो में अरबाज ने सलमान खान से उनसे जुड़े कई सवाल पूछे थे। हालांकि एक्टर ने भी सभी सवालों का जवाब दिया था। इसी दौरान अरबाज ने सलमान को तीन ऑप्शन दिए थे और उनसे पूछा था कि वो इन तीनों में किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। अरबाज ने ऑप्शन में कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी का नाम लिया था।
इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान पहले तो थोड़ा कंफ्यूज हो गए इसके बाद उन्होंने संगीता बिजलानी का नाम लिया। हालांकि वो संगीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते, जिस कारण उनका ये जवाब गलत साबीत हो जाता है। आगे फिर सलमान अथिया शेट्टी के नाम का ऑप्शन चूज करते हैं, जो कि सही जवाब था।
हालांकि सलमान खान ने सही जवाब देने के साथ ही कैमरे के सामने अथिया शेट्टी से उन्हें फॉलो ना करने को लेकर माफी भी मांगी थी। सलमान ने कहा कि 'अथिया मुझे माफ कर देना, मैं तुम्हें आज ही फॉलो करता हूं।' बता दें, अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी भी बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर हैं। उन्होंने भी अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं सलमान खान और सुनील शेट्टी दोनों एक दूसरे के बेहद करीबी और काफी अच्छे दोस्त हैं।
Published on:
19 Jan 2023 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
