12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगूबाई बनकर रातोंरात पॉपुलर हुई Saloni Daini ने घटाया 22 किलो वजन, चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन

Saloni Daini : टीवी की गंगूबाई यानी सलोनी दैनी अब काफी बड़ी हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने 22 किलो वजन घटाया है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 12, 2022

saloni_daini_aka_gangubai_reduced_her_22_kg_weight_share_latest_photo_on_social_media.png

गंगूबाई बनकर रातोंरात पॉपुलर हुई Saloni Daini ने घटाया 22 किलो वजन, चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन

Saloni Daini : टीवी इंडस्ट्री की 'गंगूबाई' तो आपको याद ही होगी। ये वही बच्ची है, जो 'कॉमेडी सर्कस' (Comedy Circus) में 'गंगूबाई', 'शकील', 'टुक-टुक' जैसे रोल प्ले कर के लोगों को गुदगुदाती थी। हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी (Saloni Daini) की। सलोनी एक बार फिर से अपने गजब ट्रांसफॉरमेशन को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सलोनी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच गजबवह अपने ट्रांसफॉरमेशन को लेकर भी चर्चाएं बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्हें पहचानना आपके लिए भी मुश्किल होगा।

फिटनेस के लिए की खूब मेहनत

बा दें कि टीवी पर दिखने वाली सलोनी दैनी अब काफी बड़ी हो गई हैं। उनकी फोटो में उनका गजब का ट्रांसफॉरमेशन देखने को मिल रहा है। सलोनी दैनी ने ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने और खुद को फिट रखने के लिए अपनी हेल्थ पर खूब मेहनत की है। सलोनी अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए जिम जाती हैं।

22 किलो वजन घटाकर चौंकाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलोनी में महज आठ महीनों में 22 किलो वजन घटाया है। एक इंटरव्यू में खुद सलोनी ने बताया कि पहले लोग उन्हें बॉडी शेम किया करते थे। उन्हें कई बार लोगों के ताने भी सुनने पड़े। कई बार उन्हें खाने को लेकर लोग चिढ़ाते भी थे। ऐसे कमेंट पढ़कर कई बार वे मायूस भी हो गईं।

यह भी पढ़े - जाह्नवी कपूर ने लहंगे के साथ पहनी 'चप्पल', वीडियो वायरल

जल्द इस एक्टर संग दिखेंगी सलोनी

सलोनी कहती हैं कि उन्होंने ठान लिया था कि वे अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगी। जिसके बाद उन्होंने वर्कआउट करना शुरू किया। नतीजा ये रहा कि जो सलोनी पहले 80 किलो की हुआ करती थीं, उन्होंने 22 किलो वजन घटाया है। बता दें कि सलोनी ने सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि इस लेजेंड के साथ कुछ नया आने वाला है। ऐसे में लंबे समय के बाद उन्हें पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़े - Salman Khan की दबंग 4 में दिखेंगी Sunny Leone! Bigg Boss 16 से मिला हिंट