Sania Mirza Shoaib Malik New Show : सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरोंं के बीच कपल के नए शो 'द मिर्जा मलिक शो' को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। इस शो में दोनों साथ में दिखेंगे। जिसे जल्द ही Urduflix पर रिलीज किया जाएगा।
Sania Mirza Shoaib Malik New Show : इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के तलाक की खबरोंं ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ता खत्म कर दिया है और तलाक ले लिया है। हालांकि तलाक की इन अफवाहों पर कपल ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद लोग सानिया और शोएब के तलाक की खबरों को सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने राहत की सांस भी ली है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें आई हैं, जिनमें बताया गया है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने तलाक ले लिया है। वहीं पाकिस्तानी टीवी न्यूज ने भी इस बात की पुष्टि की थी। इस बीच सानिया मिर्जा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन खबरों को और हवा दे दी। दरअसल, अपने इस पोस्ट में सानिया ने दिल टूटने की तरफ इशारा किया था। लेकिन इन सब अंदेशाओं के बीच सानिया और शोएब के नए शो 'द मिर्जा मलिक शो' को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है।
बता दें कि UrduFlix नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है। इस अकाउंट से 'द मिर्जा मलिक शो' का पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर में सानिया और शोएब साथ नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, 'द मिर्जा मलिक शो' जल्द ही Urduflix पर रिलीज होने वाला है। अब ऐसे में फैंस सानिया और शोएब के तलाक की खबरों पर कुछ यकीन कर पाते इससे पहले ही दोनों के शो ने सोशल मीडिया पर दस्तक दे दी।
गौरतलब है कि इसी साल मार्च में शोएब ने 'द मिर्जा मलिक शो' की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने UrduFlix को टैग करते हुए बताया कि वो और सानिया मिर्जा UrduFlix पर 'द मिर्जा मलिक शो' लेकर आ रहे हैं। ऐसे में शो को लेकर जब अपडेट सामने आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि कुछ यूजर्स कपल को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रैंक हो गया 1.5 बिलियन लोगों के साथ मजाक हो गया'। जबकि एक यूजर ने तलाक की खबरों को पब्लिसिटी स्टंट बताया है।