अरशद वारसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर (Arshad Warsi Twitter) ट्वीट करते हुए लिखा, मैं मेरे भाई संजय दत्त के साथ एक और सुपर एंटरटेनिंग फिल्म के साथ वापस आ रहा हूं। यकीन मानिए हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा होता जा रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिद्धांत सचदेव, गौरव दुबे और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स को भी टैग किया है। हालांकि इसके साथ उन्होंने फिल्म का नाम अभी तक नहीं बताया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं और यह मूवी इसी साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।