
Shahrukh khan
टीवी शो 'फौजी' के निर्देशक कर्नल राजकपूर के निधन से शाहरुख खान काफी दुखी हैं। बता दें कि 11 अप्रेल को कर्नल राजकपूर का निधन हो गया। शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में कर्नल कपूर का बहुत बड़ा योगदान हैै। दरअसल, कर्नल कपूर ने ही शाहरुख को इंडस्ट्री में पहला मौका दिया था। शाहरुख ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया।
शाहरुख ने कहा कि 'फौजी' के सेट पर दिवंगत कर्नल राजकपूर के कारण उन्हें बहुत लाड़-प्यार दिया जाता था। उन्होंने वर्ष 1988 में टेलीविजन सीरीज ‘फौजी’ का निर्देशन किया था। अभिनेता ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'वो मुझसे बहुत प्यार करते थे। मुझे प्रेरित करते थे और अगर आज सेट पर मुझे लाड़-प्यार पाने की आदत है तो सिर्फ उनकी वजह से, उन्होंने मुझ जैसे एक साधारण से लड़के को अपने जैसा ‘फौजी’ बनाया।'
साथ ही उन्होंने लिखा, 'हम आपको बहुत याद करेंगे सर..हमेशा। आपको आपके नए मिशन पर शांति मिले।' रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती उम्र में कर्नल कपूर को कई बीमारियों ने घेर लिया था, जिससे बुधवार को उनका निधन हो गया।
Published on:
12 Apr 2019 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
