30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shraddha Kapoor ने इस मामले में बनाया दबदबा, दीपिका-आलिया-कटरीना भी रह गईं पीछे

Shraddha Kapoor 75 Million Followers on Instagram : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर साढ़े 7 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। जिसकी खुशी में उन्होंने एक फोटो शेयर की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 09, 2022

shraddha_kapoor_75_million_followers_on_instagram.png

Shraddha Kapoor ने इस मामले में बनाया दबदबा, दीपिका-आलिया-कटरीना भी रह गईं पीछे

Shraddha Kapoor 75 Million Followers on Instagram : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के सितारे इन दिनों बंलुदियों पर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर साढ़े 7 लाख फॉलोअर्स (Shraddha Kapoor 75 Million Followers on Instagram) हो गए हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण के 6 करोड़ 99 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि आलिया के इंस्टाग्राम पर 24 लाख फॉलोअर्स और कटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ 84 लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम पर रखती है। सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की है। उनके 8 करोड़ 32 लाख फॉलोअर्स है। ऐसे में श्रद्धा कपूर, प्रियंका के काफी करीब पहुंच गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा हो पाएंगे।

फॉलोअर्स बढ़ने की खुशी में शेयर की फोटो

बता दें कि श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साढ़े 7 लाख फॉलोअर्स होने की खुशी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे चाय का कप हाथ में लेकर स्माइल करते हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है कि 'गालों पर चाय, 75 मिलियन फॉलोअर्स सेलिब्रेट कर रही हूं। बड़ी-बड़ी इंस्टा फैमिली, छोटी छोटी खुशियां।' वहीं उनकी इस उपलब्धि पर कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और विकी कौशल ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़े - Janhvi Kapoor इस वजह से सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ग्लैमरस फोटो

इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के फिल्मी प्रोजेक्ट की बात की जाए तो 2020 में वे फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आई थीं। जल्द ही एक्ट्रेस ‘नागिन’ ट्रायोलॉजी (Naagin Trilogy) में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने पुष्टि की थी कि वह 'स्त्री 2' (Stree 2) में भी नजर आएंगी। उन्होंने कहा था, 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि हम चलते स्त्री 2 की शूटिंग करने जा रहे हैं।' उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि वरुण धवन की भेड़िया में उन्होंने एक गाना शूट किया है। वह लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - Kartik Aaryan और Luv Ranjan फिर आएंगे साथ, चल रही है 'प्यार का पंचनामा 3' बनाने की तैयारी