5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वेता तिवारी ने बेटे रेयांश संग शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग हो गए आगबबूला लगाई लताड़

Shweta Tiwari trolled on Social Media : श्वेता तिवारी ने 30 नवंबर को अपने बेटे रेयांश का 6वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्होंने बेटे के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। जिसके बाद अब श्वेता को ट्रोल किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 01, 2022

shweta_tiwari_share_lip_kiss_picture_with_her_son_reyansh_people_did_trolled.png

Shweta Tiwari trolled on Social Media

Shweta Tiwari : छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने फैंस के दिलोंछोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे रेयांश का बर्थडे (Reyansh Birthday) सेलिब्रेट किया। बेटे के साथ उन्होंने कई सारी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी बीच श्वेता ने बेटे के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है, जिससे उन्हें अब ट्रोलिंग (Trolling) का शिकार होना पड़ रहा है। ट्रोलर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

बता दें कि श्वेता तिवारी ने 30 नवंबर को अपने बेटे रेयांश (Shweta Tiwari Son Reyansh) का 6वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान श्वेता तिवारी ने अपने बेटे के साथ कई सारी तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि श्वेता अपने बेटे रेयांश की बर्थडे को अलग-अलग जगह घूम कर सेलिब्रेट कर रही हैं। इन सभी तस्वीरों में एक ऐसी तस्वीर है, जिसमें एक्ट्रेस अपने 6 साल के बेटे को लिप किस करती दिख रही हैं। जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, नेटिजंस ने श्वेता तिवारी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का अपने बेटे को लिप किस करना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि श्वेता को इसकी वजह से काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इस बीच एक यूजर ने लिखा है कि, बेशर्म औरत थोड़ी शर्म कर लो। वहीं एक अन्य यूजर ने श्वेता तिवारी पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा है कि, बच्चों के साथ इस तरह की किस करना बेहद शर्मनाक बात है। यूजर्स श्वेता तिवारी को जमकर लताड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े - प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ! ओवरसाइज कुर्ता पहनकर मुबंई एयरपोर्ट पहुंची एक्ट्रेस