
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Rumours
Sidharth MalhotraKiara Advani : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी की खबरें पिछले काफी समय से गॉसिप गलियारों में बनी हुई हैं। चर्चा तो यहां तक है कि कपल दिसंबर में शादी करेगा। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स एक जनवरी को वेडिंग की ओर इशारा कर रही हैं। फैंस भी सिद्धार्थ और कियारा की शादी (Sidharth Kiara Wedding) को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन असलियत क्या है, वो अब सामने आ गई है। जिसे जानने के बाद कईयों का दिल टूट जाएगा। क्योंकि कपल ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
जाहिर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) में एक साथ देखा गया था। फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अब रियल लाइफ कपल हैं। हालांकि अपने रिश्ते पर सिड और कियारा ने मीडिया के सामने कभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये भी बहुत क्लियर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही कारण है कि दोनों की शादी को लेकर खबरों ने जोर पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि कपल जल्द शादी करेंगे और अपनी शादी के वेन्यू तलाश रहे हैं।
इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। दोनों के एक करीबी न बताया कि फिलहाल सिड और कियारा शादी कर ही नहीं रहे हैं। दोनों अभी काम में काफी बिजी हैं और शादी के बारे में सोच नहीं रहे हैं। करीबी ने यहां तक कहा कि काफी समय से दोनों की शादी (Sidharth Kiara Wedding) की खबरों को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ जल्द रोमांटिक थ्रिलर 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगे। जबकि कियारा 'गोविंदा नाम मेरा' में दिखेंगी।
Updated on:
29 Nov 2022 01:38 pm
Published on:
29 Nov 2022 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
