11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली है सगाई? रिंग फ्लॉन्ट कर मंगेतर की शक्ल यूं छुपाई

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपने रिश्ते को लेकर। एक बार फिर वो चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कि वजह थोड़ी ज्यादा बड़ी और अलग है।

less than 1 minute read
Google source verification
sonakshi sinha engaged with mystery man shared engagement pic

sonakshi sinha engaged with mystery man shared engagement pic

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसके बाद बधाइंयों का तांता लग गया है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। अदाकारा ने तीन फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी ने ये कहीं नहीं लिखा है कि ये तस्वीरें उनकी सगाई की हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने किसके साथ सगाई की है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। अदाकारा ने तस्वीरों में उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया है। हां तस्वीरों में सोनाक्षी पार्टनर का हाथ थामे जरूर नजर आ रही हैं।

उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे लिए बड़ा दिन !!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं ,कोई विश्वास नहीं कर सकता कि यह SO EZI था !!!!

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयक की वैसे मानों बधाइयों की बाढ़ आ गई हो। न सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहीर सलमान की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं। जहीर इकबाल ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं सोनाक्षी हुमा कुरैशी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़े- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर आने वाला है नन्हा मेहमान! जानें क्या रखेंगे बच्चे का नाम