तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के लिए बुरी खबर, शो के एक्टर सुनील होलकर का निधन
मुंबईPublished: Jan 14, 2023 03:44:41 pm
Sunil Holkar Died : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। वह पिछले लंबे समय से लीवर सोरायसिस बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। आखिरकार 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Sunil Holkar passes away
Sunil Holkar : मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए बेहद बुरी और चौंकाने वाली खबर है। शो के एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar) का निधन हो गया है। सुनील होलकर लंबे समय से लीवर सोरायसिस बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। आखिरकार 40 की उम्र में उन्होंने कल यानी शुक्रवार 13 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि मराठी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जिसके बाद से सेलेब्स सुनील को श्रद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।