28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या बनने जा रहा है ‘महान’ का सीक्वल, एक्टर की इस फोटो ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में अभिनेता विक्रम ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने "महान 2!!?" लिखा है। एक्टर का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Feb 11, 2024

chiyan_vikram.jpg

अभिनेता विक्रम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

साल 2022 में चियान विक्रम और कार्तिक सुब्बाराज फिल्म महान में नजर आए थे। लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। लोगों ने इस फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। इस फिल्म ने हाल ही में 2 साल पूरे किए हैं। इसी बीच फिल्म के एक्टर ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।अब इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ‘महान 2’ भी जल्द ही आ सकती है।

एक्टर ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के अपने लुक की कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, इसके कैप्शन में "महान 2!!?" लिखा। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। अभिनेता की इस पोस्ट ने फैंस को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। 10 फरवरी 2022 को महान ओटीटी पर रिलीज हुई थी। कार्तिक सुब्बाराज ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में चियान विक्रम और ध्रुव के अलावा,बॉबी सिम्हा आडुकलम नरेन जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:
जब इस इंडियन एक्टर की फिल्म को देखने के लिए पाकिस्तान के सिनेमाघरों में मच गई थी भगदड़