
Thalapathy Vijay CM Title Card (सोर्स- एक्स)
Thalapathy Vijay CM Title Card: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इस वक्त सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भी जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब विजय का जलवा बड़े पर्दे पर भी देखने को मिल रहा है। उनकी आने वाली फिल्म ‘जना नायकन’ का एक नया टाइटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
दरअसल, थिएटर से सामने आए कई वीडियो में देखा गया कि जैसे ही स्क्रीन पर 'आदरणीय चीफ मिनिस्टर ऑफ तमिलनाडु- सी जोसेफ विजय' लिखा दिखाई दिया, पूरा थिएटर तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठा। फैंस अपनी सीटों से खड़े होकर डांस करने लगे और मोबाइल कैमरों में इस खास पल को रिकॉर्ड करने लगे। विजय की एक झलक ने सिनेमाघरों को किसी चुनावी जीत के जश्न में बदल दिया।
थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम ने इस बार तमिलनाडु चुनाव में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी बना लिया। राजनीति में विजय की एंट्री को पहले लोग सिर्फ स्टारडम का असर मान रहे थे, लेकिन चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया कि विजय अब सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि जनता के नए नेता बन चुके हैं।
इसी जीत के बाद ‘जना नायकन’ का नया टाइटल कार्ड सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। वायरल वीडियो में यह भी लिखा नजर आया कि 'लेट्स सेलिब्रेट इन थिएटर्स सून।' इसके बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर विजय को भविष्य का सबसे बड़ा नेता बता रहे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायणा ने भी विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विजय ने तमाम मुश्किलों के बावजूद इतिहास रच दिया है और यह बदलाव आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। इस बयान के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया।
हालांकि ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। पहले फिल्म को जनवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। खबरें सामने आईं कि फिल्म में राजनीतिक संदर्भ होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने मामला चुनाव आयोग तक भेज दिया था। यही कारण रहा कि फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी।
फिल्म का निर्देशन एच विनोद कर रहे हैं और इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसके बाद विजय पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Published on:
07 May 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
