12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म में कांतारा एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे नाना पाटेकर

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के कास्ट को लेकर धीरे-धीरे खुलासे होते जा रहे हैं। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया था कि उनकी इस फिल्म में 'कांतरा' में लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, अब नाना पाटेकर को लेकर भी फिल्म मेकर्स ने खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 27, 2023

The Vaccine War: Nana Patekar and Kantara actress Sapthami Gowda Joins Vivek Agnihotri’s Film As The Lead

The Vaccine War: Nana Patekar and Kantara actress Sapthami Gowda Joins Vivek Agnihotri’s Film As The Lead

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म को लेकर धीरे-धीरे खुलासे होते जा रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कास्ट को सीक्रेट रखा हुआ था, जिसका अब खुलासा हो गया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि 'कांतारा' में मुख्य भूमिका निभाने वाली सप्तमी गौड़ा को 'द वैक्सीन वॉर' के लिए चुना गया है। वहीं, अब उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर का ऐलान किया है। फिल्म से जुड़ी एक नई घोषणा के मुताबिक, नाना पाटेकर 'द वैक्सीन वॉर' में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।


विवेक अग्निहोत्री ने बताई नाना पाटेकर को चुनने की वजह

विवेक अग्निहोत्री ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, "अपने प्रोडक्शन में हम भारतीय सिनेमा की बेस्ट प्रतिभाओं को साथ लाना चाहते हैं। द वैक्सीन वॉर के लिए, हीरो को पावरफुल, क्रेडिबल और अंडरप्ले्ड होना था। और जब हम किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे जिसका प्रदर्शन निर्विवाद है तो हमारे सामने नाना पाटेकर का ही नाम आया।"


विवेक अग्निहोत्री ने की नाना पाटेकर की तारीफ


नाना पाटेकर की तारीफ करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "नाना पाटेकर अभिनेताओं की उस रेयर ब्रीड में से एक हैं, जो किसी भी भूमिका में चमकते हैं और जिन्होंने कभी भी अपने क्राफ्ट, अपने प्रदर्शन के साथ समझौता नहीं किया है। मुझे बेहद खुशी है कि पल्लवी और मैंने नाना पाटेकर को फिल्म का नेतृत्व करने के लिए चुना। उन्होंने खुद को स्क्रिप्ट और किरदार के लिए समर्पित कर दिया, जो सितारों के बीच एक बहुत ही रेयर क्वालिटी है।"


पल्लवी जोशी ने नाना पाटेकर को लेकर कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, "हम बहुत खुश हैं कि नाना पाटेकर हमारे समय की सबसे अहम फिल्मों में से एक में काम कर रहे हैं। हमारे समय की सबसे प्रेरक और ईमानदार फिल्म, हमारे समय की सबसे ईमानदार और सच्ची फिल्म 'द वैक्सीन वॉर'।" विवेत अग्निहोत्री के अलावा उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने नाना पाटेकर की तारीफ की। उन्होंने कहा, "नाना पाटेकर स्क्रीनप्ले में इस कदर शामिल हो जाते हैं कि कभी-कभी नाना और उनके द्वारा निभाए गए किरदार के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है। उनका हर टेक अलग है।"


कोरोना महामारी के दौरान तैयार हुई वैक्सीन पर बेस्ट है फिल्म


बता दें, फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' सच्ची कहानी से प्रेरित है। यह फिल्म कोविड-19 यानी कोरोना महामारी के दौरान देश में तैयार हुई वैक्सीन की कहानी पर बेस्ड है। यह भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने कोविड के खिलाफ एक वैक्सीन विकसित करने के लिए 2 साल से ज्यादा का वक्त दिया और दिन-रात एक कर दिया। यह फिल्म कोरोना महामारी के बीच मेडिकल फील्ड और वैज्ञानिकों के सपोर्ट और समर्पण को ट्रिब्यूट देती।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन वॉर में होगी रियल कोविड वॉरियर्स की एंट्री! वास्तविक घटनाएं दिखाएगी विवेक रंजन की फिल्म