21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक बनर्जी के साथ सायोनी घोष ने सच में एक साथ लिया फ्लैट? एक्ट्रेस-TMC सासंद ने दिया ये जवाब

Sayoni Ghosh Assets Controversy: टीएमसी सासंद और अभिनेत्री सायोनी घोष ने हाल ही में अपनी संपत्ति से जुड़े विवाद पर अपनी राय दी है। क्या कुछ कहा है सायोनी ने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Sayoni Ghosh Assets Controversy

Sayoni Ghosh Assets Controversy (सोर्स- एक्स)

Sayoni Ghosh Assets Controversy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों टीएमसी सांसद सायोनी घोष का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली सायोनी अब राजनीति के मैदान में भी काफी सक्रिय नजर आती हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि संपत्ति और चुनावी हलफनामों को लेकर हो रही है। विपक्ष लगातार उनकी संपत्तियों और आय को लेकर सवाल उठा रहा है, जिस पर अब सायोनी घोष ने खुलकर जवाब दिया है।

सायोनी घोष की संपत्ति को लेकर हुआ विवाद (Sayoni Ghosh Assets Controversy)

दरअसल हाल ही में बंगाल बीजेपी की ओर से कुछ कथित संपत्तियों की सूची जारी की गई, जिसमें टीएमसी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के नाम शामिल बताए गए। इसी सूची में सायोनी घोष का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया। दावा किया गया कि कुछ संपत्तियां टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और उनके करीबी लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं।

सायोनी घोष ने सभी आरोपों का दिया जवाब

इन आरोपों के बीच सायोनी घोष ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पूरी वित्तीय जानकारी चुनावी हलफनामों में दर्ज है और कोई भी व्यक्ति उसकी जांच कर सकता है। सायोनी ने कहा कि अगर किसी को उनकी संपत्ति को लेकर संदेह है तो वह उनके मौजूदा हलफनामे की तुलना 2021 के विधानसभा चुनाव के दस्तावेजों से कर सकता है। उनके मुताबिक उन्होंने अपनी आय और संपत्ति से जुड़ी हर जानकारी कानून के तहत सार्वजनिक की है।

गलत जानकारी देना संभव नहीं- सायोनी

सायोनी घोष ने यह भी कहा कि एक सांसद होने के नाते उनके लिए गलत जानकारी देना संभव नहीं है। उन्होंने खुद को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए कहा कि संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना उनकी प्राथमिकता है और वह हर कदम नियमों के अनुसार उठाती हैं।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच सायोनी ने कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन पर भी तंज कस दिया। उन्होंने एक सरकारी नोटिफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें अंग्रेजी शब्द की स्पेलिंग तक गलत लिखी गई थी। इसी मुद्दे को उठाकर उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। सायोनी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग एक आधिकारिक दस्तावेज सही तरीके से तैयार नहीं कर सकते, वे दूसरों की ईमानदारी पर सवाल उठाने में सबसे आगे रहते हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

सायोनी घोष का ये आक्रामक बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। विपक्ष जहां टीएमसी नेताओं की संपत्तियों की जांच की मांग कर रहा है, वहीं सत्ताधारी पार्टी इसे राजनीतिक साजिश बता रही है।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति तक का सफर तय करने वाली सायोनी घोष हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अब संपत्ति विवाद पर दिए गए उनके बयान ने एक बार फिर उन्हें राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।