27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twisha Sharma Last Movie: मौत के बाद रिलीज होगी ट्विशा शर्मा की आखिरी फिल्म, सेना के बैकग्राउंड पर बनी है मूवी

Twisha Sharma Last Movie: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब भी ये गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है।

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Last Movie

Twisha Sharma Last Movie (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Last Movie: भोपाल की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई उनकी रहस्यमयी मौत ने हर किसी को झकझोर दिया, वहीं अब उनकी उस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिसे लेकर ट्विशा सबसे ज्यादा उत्साहित थीं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें ट्विशा का रोल बेहद अहम और दमदार माना जा रहा है।

साउथ अभिनेता विराज चीलम के साथ फिल्म (Twisha Sharma Last Movie)

ट्विशा शर्मा ने बहुत कम समय में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास ने कई लोगों को प्रभावित किया था। अब उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता विराज चीलम के साथ काम किया था।

ट्विशा को विराज चीलम ने किया याद

विराज चीलम ने ट्विशा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ट्विशा हमेशा एनर्जी से भरी रहती थीं। सेट पर हर सीन को लेकर वह काफी सीरियस रहती थीं और अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए घंटों मेहनत करती थीं। अभिनेता ने लिखा कि ट्विशा इस फिल्म को लेकर बेहद सपने देख रही थीं और उन्हें पूरा भरोसा था कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर को नई पहचान देगा।

विराज ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि इतनी जिंदादिल लड़की अब उनके बीच नहीं रही। उनके मुताबिक ट्विशा सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं, बल्कि बड़ी सोच रखने वाली ऐसी इंसान थीं जो हर किसी को पॉजिटिविटी से भर देती थीं। शूटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी और वह हर किसी से परिवार जैसा व्यवहार करती थीं।

फिल्म में एक्शन और देशभक्ति का तड़का

बताया जा रहा है कि इस तेलुगु फिल्म में ट्विशा का किरदार एक मजबूत और भावुक महिला का है, जिसकी कहानी सेना की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। यही वजह थी कि ट्विशा इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का सबसे खास काम मान रही थीं। हालांकि फिल्म के नाम और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं आई है।

शूटिंग की तस्वीरें भी हो रहीं वायरल

अब फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ तस्वीरों में ट्विशा पारंपरिक साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं, तो कुछ में पूरी टीम के साथ मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर भावुक हो रहे हैं और उनकी आखिरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।