
Prakash Raj On Delhi Riots Case (सोर्स- एक्स)
Prakash Raj On Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत जेल में बंद आरोपियों को लेकर एक बार फिर देश में बहस तेज हो गई है। इस बार चर्चा की वजह सुप्रीम कोर्ट की वो अहम टिप्पणी बनी है, जिसमें अदालत की दो जजों वाली बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और त्वरित सुनवाई के अधिकार को लोकतंत्र की सबसे बड़ी नींव बताया।
अदालत की टिप्पणी के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कब तक आरोपियों को जमानत नहीं मिलेगी और न्याय मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में उमर खालिद और शरजील इमाम लंबे समय से जेल में बंद हैं। दोनों पर यूएपीए के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी ने इस पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 हर नागरिक को व्यक्तिगत स्वतंत्रता और शीघ्र न्याय का अधिकार देता है। ऐसे में लंबे समय तक ट्रायल पूरा न होना भी एक गंभीर चिंता का विषय है।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अदालत की ये टिप्पणी भविष्य में यूएपीए से जुड़े मामलों पर बड़ा असर डाल सकती है। क्योंकि अब तक ऐसे मामलों में जमानत मिलना बेहद मुश्किल माना जाता रहा है। अक्सर कहा जाता है कि यूएपीए के तहत गिरफ्तारी होने के बाद आरोपी को वर्षों तक मुकदमे का इंतजार करना पड़ता है। इसी वजह से बेल नियम है और जेल अपवाद वाली संवैधानिक बहस फिर चर्चा में आ गई है।
इसी बीच अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए सवाल किया कि आखिर इंसाफ मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने पूछा कि अगर सुनवाई पूरी होने में इतना समय लगेगा तो न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा।
प्रकाश राज पहले भी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन अभिनेता लगातार नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। इस बार भी उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
Published on:
19 May 2026 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
