28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राह चलती भिखारीन ने इस युवा डायरेक्टर को रंग डाला, तो ऐसा था नजारा, देखते रह गए आते-जाते लोग

ईशा के घर में एंट्री लेने से पहले ही उनको एक राह चलती महिला ने घेर लिया। इस भिखारीन ने अयान के साथ होली खेलने की जिद की।

2 min read
Google source verification
holi party

holi party

मुंबई। होली के त्योहार पर बॉलीवुड में भी पार्टीज का आयोजन किया गया। कई स्टार्स ने अपने घर पर पार्टी रखी और अपने इंडस्ट्री फ्रेंडस को आमंत्रित किया। ऐसी ही एक पार्टी ईशा देओल ने आयोजित की। इसमें नामी फिल्म स्टार शामिल हुए। इनमें से एक थे मशहूर युवा निर्देशक अयान मुखर्जी। अयान इस पार्टी में सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या गवरी भी उनके साथ पहुंची।

ईशा के घर में एंट्री लेने से पहले ही उनको एक राह चलती महिला ने घेर लिया। इस भिखारीन ने अयान के साथ होली खेलने की जिद की। पहले तो अयान अचम्भे में पड़ गए लेकिन थोड़ी देर में ही तैयार हो गए। महिला ने अयान के दोनों गालों पर गुलाल लगाया। इस दौरान अयान आराम से अपना गाल आगे करते देखे गए। हालांकि जैसे ही महिला ने अयान को गुलाल लगाना शुरू किया, तान्या फटाफट वहां से आगे बढ़ गई।

इस पार्टी में विवान शाह, रणविजय सिंह, जैकी भगनानी जैसे स्टार्स भी शामिल हुए। इसके अलावा बॉलीवुड में एक और बड़ी पार्टी आयोजित की गई। ये पार्टी शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने दी थी।

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी ने निर्देशन की शुरूआत 'वेक अप सिड' मूवी से की थी। इस मूवी को समीक्षकों का प्यार भी मिला। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' आई जिसने सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किए। अब उनकी आगामी फिल्म है 'ब्रह्मास्त्र'। इसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणवीर कपूर जैसे नामचीन स्टार्स हैं।