
फोटो: उर्फी जावेद
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही पूरे देश में अलग ही जोश है। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पूरा देश आज राम के रंग में डूबा हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कई बॉलीवु़ड सितारे शामिल हुए।अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साथ में पहुंचे। इनके अलावा भी कई सितारे भी राम भक्ति में लिन नजर आए। अब इसी मौके पर अपने कपड़ों को लेके सुर्खियों में रहने वाली उर्फी भी रामलला के रंग में रंगी हुई दिखीं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
अपने कपड़ों को लेकर चर्चे में रहने वाली उर्फी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उर्फी पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। इस मौेके पर वो ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्फी अपने घर में हवन करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया है। लोग उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने वीडियो के कमेंट में उनकी तारीफ की है तो किसी ने यहां तक कह दिया, ‘मुसलमान की इज्जत डूबा रही है’
उर्फी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ सहित कई टीवी शो में नजर आई चुकी हैं। वो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद वो मशहूर हुई थीं। उर्फी जावेद आखिरी बार रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें एडिशन में दिखाई दी थीं।
Published on:
22 Jan 2024 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
