
Urfi Javed
उर्फी जावेद और सुर्खियों का पुराना नाता है। उर्फी जावेद वो एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अन्य चीजों के लिए जानी जाती हैं। इस साल उर्फी जावेद को टीवी रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। हालांकि यहां वो कुछ कारनामा दिखा न सकीं औऱ पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं। घर से बेघर होने के बाद से ही उर्फी सुर्खियों में हैं। दरअसल वो अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने रिलीविंग कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिन वो अपने लुक को लेकर चर्चित हो जाती हैं।
अब उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी ड्रेस पर एक ऐसी जगह कट है, जिसे देखकर उनके फैंस की बोलती ही बंद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी व्हाइट टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हैं, जिसमें कमर के पास एक कट है। ड्रेस के इस कट पर लोगों की नजरें टिक गई हैं। वो अपनी नजर वहां से हटा नहीं पा रहे हैं।
उर्फी जावेद इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जो अपने फैशन सेंस के लिए आए दिन ट्रोल होती रहती हैं। जितनी उनकी तारीफ होती है उतनी ही लोग उनकी थू-थू भी कर देते हैं, लेकिन उन्होंने साफ बता दिया है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया था।
उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज से की थी उन्हें 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे पॉपुलर शो में काम करने का मौका मिला। शो में उन्होंने अन्वी पंत की भूमिका निभाई थी। कई शोज में नजर आने वाली उर्फी जावेद को असली पॉपुलेरिटी बिग बॉस में आने के बाद हासिल हुई।
यहां से बाहर निकलते ही उर्फी ने अपना नया रूप लोगों को दिखाया। बिग बॉस के घर से आने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं। हालांकि वो पहले भी काफी एक्टिव थी, लेकिन उनकी असली फैन फॉलोइंग यहां से निकलने के बाद हुई हैं। तभी तो हाल ही में उन्होंने 2 मिलियन फ़ॉलोअर्स बना लिए हैं और अपने इन्ही फैंस के लिए वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती ही रहती हैं।
Updated on:
15 Dec 2021 04:45 pm
Published on:
15 Dec 2021 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
