1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, ये देखिए Video

हरनाज संधू ने इजरायल के ईलात में हुए मिस यूनिवर्स 2021 के फिनाले में पराग्वे की नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 15 Dec 2021, 12:26 PM IST

harnaaz_sandhu2.jpg

harnaaz sandhu

हरनाज संधू के रूप में भारत को अपनी तीसरी मिस यूनिवर्स मिल गई है। हालांकि भारत को तीसरी मिस यूनिवर्स मिलने में 21 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा। जीत के बाद हरनाज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। हर तरफ लोग उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड है। अपनी जीत के बाद से ही हरनाज संधू सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इसी बीच अब हरनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। दरअसलट इस वीडियो में वो एक मशहूर टेलीविजन शो में अभिनय करती नजर आ रही हैं। सामने आया वीडियो रवि दुबे और सरगुन मेहता के टीवी शो 'उड़ारियां' का है। इस शो में उन्होंने शॉर्ट कैमियो में रैंप वॉक किया है। इसमें हरनाज ब्यूटी कॉम्पिटीशन में एक कंटेस्टेंट की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में हरनाज संधू को पास्ता की रेसिपी शेयर करते हुए देखा जा सकता है। वह कहती हैं, "और रेसिपी है पास्ता उबाले, टमाटर की प्यूरी बनाएं, थोड़ा लहसुन डालें, और पास्ता तैयार है। और वैसे, जब मैं पास्ता बनाती हूं, तो लोग सिर्फ एक शब्द बोलते हैं - एम्ब्रोसिया।" टीवी के टॉप शो में शामिल कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले उड़ारियां की बात करें तो इसमें प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय और करण वी ग्रोवर मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद ने पैंट का बटन किया बंद तो लोगों के आ गए इतने गंदे कमेंट्स, देखें Video

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का भी खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं।

यह भी पढ़ेंः फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने तोड़ दिए लगान के भी सारे रिकॉर्ड, जानिए कैसे

हरनाज ने इजरायल के ईलात में हुए मिस यूनिवर्स 2021 के फिनाले में दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने और पराग्वे की नादिया फरेरा को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। हरनाज से पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यह तीसरी बार था जब भारत ने यह खिताब अपने नाम किया था। टॉप 3 में सेलेक्ट होने के बाद से ही पूरे देश की नजर नतीजों पर थी। हरनाज संधू के घर में मां तो गुरुद्वारे में ही डेरा डाल कर बैठ गई थीं, कि जब तक बेटी के सिर पर ताज नहीं सजेगा, तब तक गुरुद्वारे से नहीं जाउंगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन