
Aamir Khan
फॉरेस्ट गम्प की ऑफीशियल रीमेक लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी हो गई हैं। आमिर खान स्टारर यह फिल्म आमिर के दिल के बेहद करीब प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस फिल्म की शूटिंग में पूरे 200 दिन का वक्त लगा है। इस दौरान उन्होंने 100 लोकेशन्स पर जाकर इस फिल्म की शूटिंग की है। इसी के साथ ही आमिर खान ने एक नया ही रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लगभग 200 दिनों तक शूट की गई है और यह आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के बाद शूट की गई सबसे लंबी फ़िल्म है।
ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक के रूप में बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान देश के पांच दशक से अधिक के इतिहास को परदे पर दिखाने वाले हैं। यह फिल्म कई कारणों से आमिर खान के लिए खास है। इस फिल्म में उन्होंने मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत काम किया है। इस किरदार को परदे पर सही तरीके से पेश करने के लिए उन्होंने हमेशा की तरह ही जान लगा दी है।
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ देश भर के 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई है। ऐसा पहली बार होगा जब अलग-अलग जगहों पर घटी घटनाओं को किसी फिल्म में एकसाथ दिखाया जाएगा। शायद यहीं सब वजहें हैं जो लाल सिंह चड्ढा आमिर के साथ-साथ पूरी टीम के लिए खास होगी।
आमिर खान चाहते हैं कि यह फिल्म बिना किसी राजनीतिक टिप्पणी के कम से कम तीन पीढ़ियों के लिए आकर्षक और मनोरंजक फिल्म के रूप में पेश कर सकें। अब आप आमिर खान की सिन्सियारिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान पूरे 200 दिन तक वो अपने फोन से दूर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से भी कोसो दूर रखा, ताकि उनका पूरा ध्यान फिल्म और उसके इर्द-गिर्द ही रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये 200 दिन बिना किसी रुकावट के काम करना था।
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का स्क्रीनप्ले एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और इसके निर्देशक हैं आमिर खान के पुराने सहयोगी अद्वैत चंदन हैं। वहीं इस फिल्म में उनकी हिरोइन की और नहीं बल्कि इंडस्ट्री की बेबो हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल बैसाखी के अवसर पर रिलीज होगी।
Published on:
14 Dec 2021, 11:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.