
मल्टी स्टारर फिल्म इश्क ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में अजय देवगन काजोल आमिर खान और जूही चावला ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म एक कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया था।
फिल्म के गाने और म्यूजिक भी जबरदस्त हिट हुए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म वह आखिरी फिल्म थी जिसमें जूही चावला और आमिर ने साथ में काम किया था।
दरअसल एक मजाक के चलते दोनों के बीच जबरदस्त फासले आ गए थे। यह मजाक आमिर को बहुत भारी पड़ गया था जिसके बाद लम्बे अर्से तक जूही चावला ने आमिर खान से बात नहीं की थी। आइए आपको बताते हैं वो किस्सा, दरअसल हुआ यूं कि फिल्म के सेट पर आमिर ने जूही से कहा कि उन्हें ज्योतिष विद्या आती है और वे अपना हाथ दिखाएं। इस पर जूही ने जैसे ही आमिर को हाथ दिखाया तो वो उनके हाथ पर थूक कर भाग गए थे। आमिर की इस हरकत से जूही ने अपना पारा खो दिया था। उन्हें आमिर का मजाक इतना भद्दा लगा थी कि वह तुरंत सेट छोड़कर भाग गईं थीं। बिना उस दिन की शूटिंग पूरी किए जूही चावला सेट से चली गईं थीं।
हालांकि, बाद में जूही ने किसी तरह 'इश्क' की शूटिंग तो पूरी की, लेकिन दोबारा आमिर के साथ कभी काम न करने की बात कह दी थी। जूही चावला के लिए यह बात इतनी बड़ी थी कि लगभग 5 से 6 सालों तक आपस में बात भी नहीं की थी। हालांकि 5-6 साल बाद खुद जूही ने ही पहले आमिर से बात करना शुरू की थी। इतना ही नहीं इसी तरह का एक और किस्सा फिल्म
तुम मेरे हो की शूटिंग के दौरान भी हुआ था। इस दौरान भी आमिर ने जूही को सांप पकड़ा दिया था ये देखकर भी जूही काफी डर गई थीं और सेट छोड़कर ही भाग गई थीं। हालांकि, बाद में सबकुछ नॉर्मल हो गया था।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इंडस्ट्री में ऐसा कोई मामला सुनने को मिला है। ऑन सेट ऐसे कई किस्से हुए हैं जिसमें स्टार्स की अपने को स्टार्स के साथ शूट के दौरान अनबन हुई हो। हांलाकि जूही चावला और आमिर खान के केस में तो मामला कुछ अर्से बाद ठंडा पड़ा गया, लेकिन अन्य कई ऐसे मामले हुए जहां बात कभी ठंडी नहीं पड़ी।
Published on:
14 Dec 2021, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.