1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड पॉजिटिव होने के बाद ऐसे हो रही करीना कपूर खान के 10 माह के बच्चे की परवरिश

करीना कपूर खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा खान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दोनों होम क्वारंटीन है और बीएमसी ने दोनों एक्ट्रेस के घरों को सील कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 14 Dec 2021, 12:35 PM IST

kareena_kapoor_son_jeh_2.jpg

Kareena Kapoor Son Jeh

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दो दिन पहले ही दोनों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते दो दिन से दोनो एक्ट्रेस चर्चा में हैं। इसके चलते मीडिया ने करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर से उनकी अपडेट के चलते बात की है।

एक इंटरव्यू के दौरान पिता रणधीर कपूर ने कहा कि तबीयत ठीक न लगने के कारण करीना ने कोविड टेस्ट करवाने के बारे में सोचा था। जिसके बाद उन टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि करीना को हल्का बुखार और शरीर में दर्द था जिसके चलते उसने टेस्ट करवाया, लेकिन ठीक महसूस कर रही है।

यह भी पढ़ेंः जूही चावला के प्यार में पागल था इस सुपर स्टार का भांजा, 4 साल की उम्र में ही कर दिया था प्रपोज

इस दौरान जब उनसे करीना के बच्चों पर सवाल किया गया कि ऐसे में उनके बच्चे किस स्थिति में है तो रणधीर ने बताया कि जब करीना के दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान को मैंने अपने साथ घऱ ले जाने के लिए कहा तो करीना ने कहा कि बच्चे मेरे साथ होम क्वारंटीन हैं, और डॉक्टर का भी कहना है कि वह घर में साथ रह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल करीना पहले से तो बेहतर महसूस कर रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुछ दिन पहले ही करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग को पार्टी में स्पॉट किया गया था। पिछले कई दिनों से करीना को कई पार्टीज में स्पॉट किया गया था। जिसमें उनके अलावा मलाइका अरोड़ा खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, रिया कपूर समेत कई सेलेब्स मौजूद थे। खबरों की मानें तो कोविड के सम्पर्क में आने के बाद बीएमसी ने दोनों अभिनेत्रियों के घर को सील कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ेः अनिल कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी माधुरी दीक्षित, बताई थी इतनी बड़ी वजह

खबरों की मानें तो करीना और अमृता ने हाल ही में रिया कपूर की पार्टी अटेंड की थी। इस पार्टी में तमाम सेलेब्रिटी शामिल हुए थे जिनमें मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना की मैनेजर और मसाबा गुप्ता भी शामिल थीं। इसके अलावा भी इन सबको करण जौहर की पार्टी में देखा गया था। यह पार्टी ‘कभी खुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने की खुशी में रखी गई थी। इस पार्टी में करण जौहर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन