1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूही चावला के प्यार में पागल था इस सुपर स्टार का भांजा, 4 साल की उम्र में ही कर दिया था प्रपोज

जूही चावला ने डर, कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के और यस बॉस जैसी जबरदस्त हिट फिल्में दी थीं। इन फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त छाप छोड़ी है। 90 के दौर में उनके लाखों दिवाने थे। उनमें से एक थे आमिर खान के भांजे इमरान खान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 13 Dec 2021, 8:23 PM IST

juhi_chawla_1.jpg

juhi chawla and imran khan

जूही चावला का भी अपना एक जौनर रहा है। अपने दशक उन्होंने जिन फिल्मों में काम किया है उन सब पर अपनी काबिलियत की छाप छोड़ी है। 90 के दशक में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इंडस्ट्री में कॉम्पीटीशन होने के बावजूद उन्हें टॉप की एक्ट्रेसेज में रखा गया था। करोड़ों यंग्सटर्स उनपर फिदा थे। जूही चावला ने डर, कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के और यस बॉस जैसी जबरदस्त हिट फिल्में दी थीं।

इंडस्ट्री में उस दौर में उनके कई दिवाने थे, उनमें से एक थे छोटे नवाब इमरान खान। बता दें कि इमरान खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे हैं। वो भी जूही चावला के बहुत बड़े दिवाने रहे हैं। दरअसल फिल्म कयामत से कयामत की शूटिंग के दौरान ही वो जूही चावला पर मर मिटे थे। यहीं नहीं इमरान खान को लगने लगा था कि फिल्म कयामत से कयामत तक में उनके मामा की जगह उनको जूही चावला का हीरो होना चाहिए था।

यह भी पढ़ेंः जब अक्षय कुमार को लेकर शिल्पा शेट्टी ने निकाली थी भड़ास, साथ काम न करने की खा डाली थी कसम

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कयामत से कयामत तक में आमिर खान के बचपन का रोल इमरान को ही मिला था और उस फिल्म हीरोइन को देखते ही लिटिल इमरान के लिटिल दिल में बस गई जूही चावला। यहीं नहीं अगर आपको इमरान खान की उम्र के बारे में बता देंगे तो आप चौंक ही जाएंगे। दरअसल उस दौरान इमरान खान की उम्र महज 5 साल ही थी। इस छोटी सी उम्र में उन्होंने जूही चावला को दिल दे दिया था। इतना ही नहीं, इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने जूही चावला को प्रपोज भी कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

यह भी पढ़ेंः अनिल कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी माधुरी दीक्षित, बताई थी इतनी बड़ी वजह

इमरान ने कहा था, 'मैं जब बड़ा हो रहा था तब जूही चावला पर मेरा बुरी तरह से क्रश था। फिल्म कयामत से कयामत तक में वो मुझे बहुत अच्छी लगी और मैंने तो उन्हें प्रपोज भी कर दिया था। दिलचस्प बात तो यह है कि तब इमरान करीब चार साल के थे। इमरान जूही को इतना पसंद करते थे कि एक बार फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने जूही को एक रिंग भी दे दी और उनसे कह दिया था कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन