
,
मिमी
कृति सेनन ने बॅालीवुड में काफी मजेदार फिल्में की है। बात करें फिल्म मिमी की तो सरोगेसी जैसे विषय पर बात की है। अभिनेत्री ने एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाई है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करने का सपना देखती है। हालांकि, सपनों को हकीकत में बदलने के लिए उसे पैसे की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए वह एक विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट बनने के लिए मान जाती है, उनके इस फिल्म में काफी लोगों को पंसद आई है।
शेरनी
फिल्म शेरनी की बात करें तो विद्या बालन ने एक वन अधिकारी की भूमिका निभाई है जो मानव-पशु संघर्ष को सुलझाने की कोशिश करती नजर आती हैं। अमित मसुरकर के निर्देशन में बनी है फिल्म शेरनी। जो की लोगों को अपने किरदार से खूब प्रभावित किया विद्या बालन ने। फिल्म की बात करें तो फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला को आदमी की दुनिया में अपनी जगह बनानी होती है। काम और घर पर पितृसत्तात्मक मानसिकता को चुनौती देते हुए विद्या साहसिक बयान नहीं देती हैं।
थलाइवी
कंगना की हर एक फिल्म से लोगों को कुछ ना कुछ सीखने मिलता है। कंगना ने खुद पर काफी महनत की है । उसका नतीजा यह है की वह आज एक बेहद अच्छी एकट्रेस के साथ अच्छी निर्देशक भी है। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बॉयोपिक पर आधारित थलाइवी में कंगना रनौत ने जबरदस्त किरदार निभाया। इसमें जयललिता कैसे राजनीति में आती हैं और उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है फिर भी वो हार नहीं मानती और प्रदेश की सीएम की कुर्सी तक का सफर तय करती हैं। इस फिल्म में बहुत ही बाखूबी से फिल्मया गया है। साथ ही कंगना रनौत की एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली थी।
Updated on:
22 Dec 2021 02:33 pm
Published on:
22 Dec 2021 02:32 pm
