13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twisha Sharma: कौन है ट्विशा शर्मा का भगौड़ा पति समर्थ सिंह? फिल्मी थी कहानी, डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात

Who is Twisha Sharma Husband Samarth Singh: मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उनके पति समर्थ सिंह पर हत्या करने का आरोप है।

2 min read
Google source verification
Doctor who conducted actor Sushant Singh post-mortem will perform Twisha sharma post-mortem

Doctor who conducted actor Sushant Singh post-mortem will perform Twisha sharma post-mortem

Who is Twisha Sharma Husband Samarth Singh: भोपाल से लेकर नोएडा तक इन दिनों जिस मामले की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला है। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसी केस की चर्चा है। एक तरफ ट्विशा के माता-पिता अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह की तलाश में जुटी हुई है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया।

कौन हैं ट्विशा शर्मा? (Who is Twisha Sharma Husband Samarth Singh)

ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। बताया जाता है कि वो कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी थीं और हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में काम करने के बाद उन्हें नई पहचान मिली थी। एक्टिंग के अलावा ट्विशा कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम कर चुकी थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी और दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की थी।

डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से मुलाकात

ट्विशा की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के रहने वाले एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी दिल्ली में बड़े स्तर पर हुई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और न्यायपालिका से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे।

भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे

समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं और आपराधिक मामलों की पैरवी करते थे। वो भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे बताए जाते हैं। शादी के बाद ट्विशा भोपाल शिफ्ट हो गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि वो गर्भवती थीं। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।

दहेज हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

12 मई की रात ट्विशा का शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध हालत में मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि वो मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिवार के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद ट्विशा मोबाइल लेकर छत पर चली गई थीं, जिसके बाद यह घटना हुई। हालांकि ट्विशा के माता-पिता ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए पति और सास पर दहेज हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ट्विशा के माता-पिता ने किया सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

मामले ने उस वक्त और गंभीर रूप ले लिया जब ट्विशा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने जांच तेज करते हुए कई टीमों का गठन किया है। फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।