16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s Day 2023 : गंगूबाई काठियावाड़ी से इंग्लिश विंग्लिश तक, वीमेन एम्पावरमेंट का उदारण हैं ये फिल्में

Womens Day 2023 Special : महिला दिवस के मौके पर बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्में हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि औरत अब अबला नहीं रही। अपने हक की लड़ाई को लड़ना वो बखूबी जानती है। इसक लिए उसे किसी कंधे की जरूरत नहीं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 07, 2023

women_day_2023_special_alia_bhatt_gangubai_kathiawadi_to_sridevi_english_vinglish_these_films_examples_of_women_power.jpg

एक तरफ जहां पूरे देशभर में होली (Holi 2023) का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 (International Womens Day 2023) भी मनाया जाएगा। महिलाओं की आजादी के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन को अब फिल्म इंडस्ट्री में भी बखूबी दिखाया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में अब एक्ट्रेसेस को कमजोर और असहाय या अबला नारी नहीं बल्कि इनके रंग-ढंग में बदलाव नजर आ रहे हैं। अब तक ऐसी कई फिल्में आईं जिन्होंने पुरुषों की दकियानूसी सोच और उनकी स्थिर मानसिकता की परिभाषा को ही बदल दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने वीमेन एम्पावरमेंट की अच्छी मिशाल पेश की है।


'गंगूबाई काठियावाड़ी'

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में गंगूबाई का किरदार महिला को चुनौती देने वाले पुरुषवादी समाज के खिलाफ एक तमाचा है। गंगूबाई के किरदार में आलिया भट्ट मजबूत शख्सियत के तौर पर नजर आईं थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

'मेरी कॉम'

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मेरी कॉम' में बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया था। यह फिल्म पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाली महिलाओं के संघर्ष के साथ साथ, एक मां होकर बॉक्सिंग चैंपियन बनने की कहानी बयान करती है। ये रियल मैरी कॉम की लाइफ पर बेस्ड फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

'कहानी'

सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में विद्या बालन ने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था जो कोलकाता में अपने लापता पति की तलाश करती है। फिल्म एक दिलचस्प कहानी के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, सूझबूझ और बहादुरी की तरफ इशारा करती है। इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।

'इंग्लिश विंग्लिश'

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने शशि गोडबोले का किरदार निभाया है, जो एक सामान्य गृहिणी हैं। यह फिल्म यह दिखाने में अच्छा काम करती है कि कैसे एक गृहिणी की खराब इंग्लिश की वजह से उसके पति और बच्चों की तरफ से नीचा दिखाया जाता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे महिला अपनी कमजोरियों पर काबू पाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

'क्वीन'

कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' एक छोटे शहर की एक भारतीय लड़की की कहानी को बयां करती है। रानी के किरदार में कंगना की दमदार एक्टिंग उभर कर आई थी। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे रानी के मंगेतर की तरफ से सिर्फ दो दिन पहले अपनी शादी को रद्द करने का फैसला करने के बाद अकेले अपने हनीमून पर जाने का फैसला करती है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े - दुबई से लौटते ही राखी सावंत फिर हुईं इमोशनल, बोलीं- मेरी जिंदगी के सारे रंग चले गए अब क्या होली...

यह भी पढ़े - रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद इन दो बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर