अहमदाबाद। लगता है शाहरुख खान के दिन ठीक नहीं चल रहे। पहले फैन बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद फिल्म रईस को रिलीज डेट नहीं मिली और अब एक नोटिस ने उनकी और पत्नी गौरी की रातों की नींद उड़ा दी है। जी हां, यह मामला फिल्म रईस से जुड़ा हुआ है। बता दें कि जिस गैंगस्टर के जीवन पर फिल्म रईस बनाई गई है, उस गैंगस्टर के बेटे के निशाने में शाहरुख खान आ गए हैं। सूत्रों की मानें, तो किंग खान बड़ी मुसीबत में हैं। अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत में गैंगस्टर अब्दुल लतीफ के बेटे ने रईस फिल्म को लेकर शाहरुख खान और उनकी कंपनी के खिलाफ याचिका दायर कर 101 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा ठोका है। बता दें कि याचिका में लतीफ के बेटे ने शाहरुख की कंपनी पर पिता को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके लिए उसने 101 करोड़ रुपए बतौर मुआवजा मांगा है।