
एटा। जिले में छुटपुट घटनाओं के बीच नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिले की चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में लगभग 58 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। फिर भी कुछ जगह घटनाएं घटित हुईं।
कहां, कितना प्रतिशत हुआ मतदान
नगर पालिका परिषद अलीगंज - 62.66 फीसद
नगर पालिका परिषद एटा - 47.91 फीसद
नगर पालिका परिषद जलेसर - 67 फीसद
नगर पालिका परिषद मारहरा - 40.3 फीसद
नगर पंचायत अवागढ़ - 69.19 फीसद
नगर पंचायत जैथरा - 66.6 फीसद
नगर पंचायत निधौली कलां - 71.96 - फीसद
नगर पंचायत राजा का रामपुर - 68 फीसद
नगर पंचायत सकीट - 70 फीसद
कड़ी सुरक्षा के बाद भी घटनाएं
चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए जिला प्रशासन ने 93 मतदान केंद्र और 255 बूथ बनाये थे। जिसमें 25 अतिसंवेदनशील प्लस, 162 अति संवेदनशील, 68 संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गयी। इसके बाद भी कुछ जगहों पर हिंसक घटनाएं हो गई।
अलीगंज में युवक को गोली मारी
अलीगंज में सोसाइटी पोलिंग के बूथ नंबर 5 पर वसीम पुत्र रजा अहमद को गोली मारी गई। वसीम के परिजनों ने अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के दोनों पुत्रों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद मतदान कुछ देर के लिए बाधित रहा। वहीं शहर के वर्णी जैन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर कुछ अराजकतत्वों ने देशी बम फेंके। बूथ के बाहर धमाके होने से वहां हड़कंप मच गया।
फर्जी मतदान में तीन गिरफ्तार
उधर, शहर के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, एटा में फर्जी मतदान करते सेक्टर मजिस्ट्रेट व पब्लिक में झड़प हुई। फर्जी मतदान करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार व पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Published on:
29 Nov 2017 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
