
Raju arya
आगरा। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजू आर्य की हत्या का प्रयास किया गया। जान से मारने की नीयत से अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी। राजू आर्य, उनका सरकारी गनर कुलदीप व ड्राइवर अरविन्द बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें
बाल-बाल बचे
घटना गुरुवार की है। एटा से अपने घर मारहरा रोड, थाना कोतवाली देहात जाते समय कासगंज रोड गुरुकुल के पास बिना नम्बर की गाड़ी ने विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जिला मंत्री रंजीत कुमार (राजू आर्य) पुत्र रामकुमार सिंह की सफारी स्टॉर्म गाड़ी में टक्कर मारी और आरोपी चालक फरार हो गया। राजू आर्य का कहना है कि सुनियोजित तरीके से हमला कराया गया।
यह भी पढ़ें
शार्प शूटर्स भी कर चुके हैं हमला
राजू आर्य ने अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। राजू आर्य पर डेढ़ वर्ष पूर्व अज्ञात शार्प शूटर्स ने हमला किया था। तब भी वे बाल-बाल बच गए थे। आर्य ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें
Published on:
27 Dec 2019 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
