
Kanwar Yatra: एटा से आगरा तक जाने के लिए यात्रियों को अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा। इसके साथ ही रोडवेज बसें दो की बजाय 5 घंटे में पहुंचेंगी। हालांकि यह निर्णय अभी तक सप्ताह में तीन दिन यानी शनिवार से सोमवार तक के लिए ही लागू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। कांवड़ यात्रा से रोडवेज बसों के संचालन पर ब्रेक लग गया। एटा से शिकोहाबाद, एटा-कासगंज-बरेली, एटा आगरा के संचालन को बंद कर दिया गया है। इस कारणो से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब हालात ये हो गए हैं कि ये बसें एटा से आगरा के लिए बसें वाया मैनपुरी होते हुए जाएंगी, जो पांच घंटे में पहुंचेंगी। इसके अलावा किराए में भी 70 रुपये की बढोत्तरी हुई है। एटा से आगरा के लिए रोजाना पांच हजार लोगों का आवागमन होता है। ये व्यवस्था सावन माह में शनिवार से सोमवार तक लागू रहा करेगी। अगर कावंड़ियों की संख्या बढ़ जाती है तो ये व्यवस्था हर दिन लागू रहेगी।
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए सड़कों पर इस बार अधिक कावंडिए निकल रहे हैं। इसके लिए रोडवेज बसों के संचालन को डायवर्ट किया गया है। एटा से आगरा के लिए अब सीधे रोडवेज बस नहीं जाएगी। एटा से मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद होते हुए आगरा जाएगी। दो घंटे में आगरा पहुंचने के स्थान पर पांच घंटे यात्रा करनी होगी। अभी एटा से आगरा का किराया 124 रुपये है, डायवर्ट रुट से जाने पर 70 रुपये प्रति यात्री और बढ़ जाएंगे। ऐसे में यात्रियों की जेब पर भी बोझ पड़ेगा।
एटा से शिकोहाबाद रोड पर रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जितनी भी बसें थी उन्हें न चलाने के आदेश जिला प्रशासन की ओर दिए गए हैं। इस रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन भी नहीं जा सकेंगे। इसके लिए भी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है। सोरों से कावंड़ यात्रा आने के बाद सबसे अधिक कांवड़िया मध्य प्रदेश के लिए शिकोहाबाद होकर जाते हैं।
एटा से बरेली के लिए जो बसें जाती है उन्हें भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ बसें सिर्फ कासगंज तक जा रही हैं। बरेली जाने वाली बसों को रोक दिया गया। कुछ बसें जा भी रही है तो उन्हें एटा से गंजडुंडवारा, सहसवाहन होते हुए बदांयू के बाद बरेली के लिए भेजा जा रहा है। यह रूट भी काफी लंबा है। इससे भी प्रतिदिन जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। बरेली जाने वाली की संख्या करीब एक से डेढ़ हजार यात्रियों की है।
एटा के एएसपी धनजंय कुशवाह ने कहा कि कांवड यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्ड किया गया है। एटा आगरा, एटा शिकोहाबाद, एटा कासगंज पर सबसे अधिक कावंड़ यात्री हैं। बड़े वाहनों को इन सड़कों से हटाया गया है। इससे कावंड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो सके।
एआरएम राजेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने कांवड यात्रा को देखते हुए जिन मार्गों पर संचालन को डायवर्ड करने के लिए कहा है वहां से बसें नहीं जा रही है। आगरा के लिए बसें मैनपुरी होकर जाने के लिए बताया गया है। शिकोहाबाद रोड पर बसें पूरी तरह से बंद है।
Updated on:
16 Jul 2023 02:39 pm
Published on:
16 Jul 2023 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
