
murder
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की। शराब के नशे में वह अपना होश खो बैठा। घर आया तो पत्नी से शराब को लेकर झगड़ा हो गया। फिर तो उसने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति का नशा हिरन हो गया। वह घबरा गया। पत्नी का शव रातभर घर में ही रखे रहा। पति ने रविवार को लोगों को पत्नी की मौत के बारे में जानकारी दी। मृतका के पति ने दहेज न देने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें
शराब पीने की मना करने पर पीटा
थाना रिजोर के गांव रजकोट निवासी 28 सालकी सीमा का विवाह 10 साल पहले कोतवाली नगर के रुद्रपुर निवासी रामौतार के साथ हुआ थी। उसका 10 वर्षीय बेटा और सात साल की बेटी है। रामौतार शनिवार की शाम को शराब पीकर घर आया। सीमा पति की इस आदत से परेशान थी। उसने शराब न पीने की नसीहत दी। बस इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी मार खाती रही। अंततः पत्नी की मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें
सुबह मिली जानकारी
इस घटना के बारे में लोगों को सुबह जानकारी हुई। रामौतार पत्नी की मौत के बारे में बताकर भाग गया। लोगों ने सीमा के मायके वालों को जानकारी दी। मायके वाले आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। हत्या की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें
दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट
सीमा के पिता भजनलाल ने दहेज की खातिर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने प्रथम सूचना रिपोर्ट में पति रामौतार, सास, श्वसुर, जेठ और जेठानी सहित अन्य लोगों को नामजद किया है। पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
Published on:
08 Jul 2018 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
