1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलयुग के कंस मामा की काली करतूत, फ्रूटी पिलाने के बहाने भांजे के साथ किया था ऐसा काम…

Etah news: यूपी के एटा में एक बड़ी घटना घटी है। जहां एक रिश्ते ने दूसरे रिश्ते का कत्ल कर दिया। रिश्ते में सगा मामा लगने वाले एक व्यक्ति अपने भांजे के लिए कलयुग का कंस बन गया।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Vikash Singh

Jun 01, 2023

kalyugi mama

Etah news: द्वापरयुग के कंस मामा की कहानी तो अपने पौराणिक कथाओं में बहुत सुनी होंगी। लेकिन, आज हम आपको कलयुग के कंस मामा की करतूत के बारे में बताएंगे। जिसको पढ़कर आप गुस्से से लाल तमतमा जाएंगे।


हुआ कुछ यूं की मामा अपने अपने 4 साल के भांजे आरिस को साथ लेकर उसको फ्रूटीदिलाने ले गया। फ्रूटी पिलाने के बहाने से मामा ने अपने ही सगे भांजे का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद साले ने जीजा को फोन किया और फिरौती मांगी।

मायके में हुआ अपहरण, अपने ही बहन से मांगी 2 लाख की फिरौती

मीडिया से बातचीत करते हुए SSP उदय सिंह ने बताया कि समरीन अपने पति मोहम्मद आसिफ को लेकर 25 मई को अपने मायके मकसूदपुर गई हुई थी। उन दोनों के साथ उनका चार साल का बेटा आरिस भी गया हुआ था।

मायके में ही 30 मई को आरिस अचानक लापता हो गया। जब वह काफी टाइम से किसी को नहीं दिखा तो सब लोग उसकी तलाश में लग गए। उसी दौरान अपहरणकर्ता का फोन आया और उसने 2 लाख 8 हजार रूपये की मांग की और पुलिस को सुचना देने पर हत्या की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बनना चाहते हैं इंजीनियर, ये हैं यूपी के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है लाखों का पैकेज

बेटे के अपरहण की खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, आरोपी ने खुद पुलिस को बताया


बेटे आरिस के अपहरण की खबर सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। घबराए हुए पिता ने बेटे को बचाने के लिए अपहरणकर्ता द्वारा मांगी गई रकम का तुरंत इंतजाम करने में जुट गए। ठीक उसी समय पुलिस को अलीगढ से एक फोन आया कि एक लड़के का अपहरण हुआ है।


अपहरण की जानकारी होने पर पुलिस एक्शन में आई। SHO जलेसर जगदीश चंद्र सहित कई और अधिकारी बच्चे के तलाश में लग गए। काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार पुलिस ने सकुशल बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे के बरामदगी के बाद आरोपी का नाम जानकर घर वाले हैरान रह गए। क्योंकि, अपहरणकर्ता खुद आरिस का मामा रिजवान ही निकला।

कर्ज चुकाने के लिए किया अपहरण, चार दिन पहले ही दिल्ली से आया था


दरअसल कलयुगी मामा के उपर बहुत बहुत कर्ज था। रिजवान दिल्ली में फेरी लगाने का काम करता था और उस पर डेढ़ लाख का कर्ज हो गया था। चार दिन पहले ही वो दिल्ली से घर आया था। अपने भांजे को देखकर उसने अपहरण की योजना बनाई। भांजे को फ्रूटी पिलाने के बहाने से घर से ले गया और उसका अपहरण कर अपने साथिओं को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: कूलर और AC जाइए भूल, मौसम रहेगा सुपरकुल, यूपी में गर्जना के साथ हो सकती है बारिश, जानें अपने जिले का हाल

(यह स्टोरी श्रेया पांडेय ने लिखी है। श्रेया पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।)