31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News: भाजपा नेता पर लगे गंभीर आरोप, जिला उपाध्यक्ष बोले..गरीब व असहायों की जमीनों पर कर रहे हैं कब्जा, जानिए पूरा मामला!

  एटा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

suchita mishra

Aug 30, 2019

Demo pic

Demo pic

एटा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गरीब व असहाय लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। सैंथरी में आठ बीघा प्रजापति समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया।

भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिलाध्यक्ष
जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान का कहना है कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में दिनेश वशिष्ठ सजातीयों का मनोबल बढ़ा रहे हैं और अन्य जातियों का शोषण करा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष जवाहर तापीय परियोजना में सामग्री ओवरलोड वाहनों से पहुंचाई जा रही है। इसका एक बड़ा हिस्सा जिलाध्यक्ष के पास जाता है। पुलिस वालों से भी सांठ गांठ है।

थानेदारी दिलाने के नाम पर लूट
जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान ने आरोप लगाया कि सजातीय लोगों को थानेदारी दिलाने के नाम पर लूट की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष खुद भ्रष्ट, दलाली और हत्या जैसे मामलों में फंसे हुए हैं और हम पर उंगली उठा रहे हैं। इनकी वजह से पार्टी कमजोर हो रही है और लोग पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने सारे आरोपों को गलत बताया है।