
एटा। पति को एनकाउंटर में मारने की धमकी देकर महिला के साथ रेप करने वाले दोनों दरोगा योगेश तिवारी और प्रेम कुमार गौतम को जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ जलेसर द्वारा की गई है।
ये था मामला
पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा योगेश तिवारी और प्रेम कुमार गौतम पांच माह तक महिला के साथ रेप करते रहे। जब मन करता दरोगा उसके घर आ जाते। दोनों ने उसका वीडियो भी बना लिया और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पति की जिंदगी बचाने व बदनामी से बचने के लिए महिला भी शांत हो गई। कुछ समय पहले महिला गर्भवती हो गई, तब इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद महिला और उसके पति ने एसएसपी कार्यालय में जाकर दोनों दरोगा की शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच सीओ जलेसर गुरमीत सिंह को सौंपी गई। जांच में अवागढ़ थाने में तैनात दोनों उपनिरीक्षकों को दोषी पाया गया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
Published on:
12 Jul 2019 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
