यहां का है मामला
पुलिस लाइन में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार के पास पहुंची पीड़िता ने बताया कि यूपी पुलिस के दरोगा योगेश तिवारी और प्रेम कुमार गौतम द्वारा धमकी दी गई, कि उसके पति को मुठभेड़ में मार देंगे। इसके चलते महिला शांत हो गई। आरोपी दोनों दरोगाओं ने इसका फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। जब मन करता दरोगा उसके घर आ जाते। ये क्रम पिछले पांच माह से चल रहा है। अब वह आरोपी दरोगा योगेश तिवारी के बच्चे की मां बनने वाली है। इतना ही नहीं दूसरे दरोगा प्रेम कुमार गौतम ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और शारीरिक संबंध न बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।