इटावा की कोर्ट में कानपुर जेल से पेशी पर आया अभियुक्त से मिलने छोटा भाई गांजा लेकर पहुंचा। जो अपने भाई को देने के लिए लाया था। एसएसपी ने इसे गंभीर मामला बताया।
उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पेशी में आए अपराधी से मिलने आए भाई के पास से गांजा की 66 पुड़िया बरामद की। जिसका वजन 415 ग्राम है। एसएसपी ने बताया कि अदालत में निरीक्षण के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। घटना इटावा अदालत की है। जहां कानपुर जेल से एसीजीएम कोर्ट में पेशी पर आए भाई को गंजा की पुड़िया देने आया था। जो गंभीर मामला है। इस संबंध में कानपुर जेल प्रशासन को भी जानकारी दी जा रही है। पूछताछ के लिए एसपी और सीओ को भी लगाया गया है।
एसएसपी इटावा ने बताया कि अदालत में निरीक्षण के दौरान सनी जाटव पुत्र बदन सिंह निवासी बलदेव सिंह पुरा थाना पछाय गांव को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से गंजा की 66 पुड़िया बरामद हुआ है। जो कानपुर जेल से पेशी में आए भाई से मिलने के लिए आया था। दोनों भाई चोरी और दुष्कर्म के मामले में आरोपी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही जांच
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया सनी जाटव ने स्वीकार किया कि वह गांजा अपने भाई को देने के लिए आया था। जिससे यह एक गंभीर घटना बन रही है। जांच सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। एसपी सिटी और सीओ सिटी को भी मामले की जांच में लगाया गया है। पकड़े गए सनी जाटव के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके ऊपर अब छह मुकदमे हो गए हैं।
कानपुर जेल प्रशासन को भी दी जा रही जानकारी
एसएसपी इटावा ने बताया कि सनी जाटव तीन भाई छोटू और अनवार पहले से ही जेल में है। अब सनी को भी जेल भेजा जा रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि 66 गांजा की पुड़िया लेकर भाई को देने के लिए क्यों आया था? गहन पूछताछ की जा रही है। कानपुर जेल प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी जा रही है।