
Akhilesh Yadav
इटावा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में नफरत करने वालों की कोई जगह नहीं होती है। अमरीका में नफरत फैलाने वाले डोनल्ड ट्रंप सत्ता से बाहर हो गये। वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी नफरत फैलाने वाले सत्ता से दूर हो जाएंगे। अपने पैतृक गांव सैफई में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर किसानों के आन्दोलन को समर्थित ट्रैक्टर तिरंगा रैली में हिस्सा लेते हुए ट्रैक्टर की ट्राली पर खड़े होकर अपने संबोधन में कहा कि अमरीका का चुनाव एक हालिया इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है, जहाॅं पर गोरे काले का भेद करके नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। वहां पर हुए चुनावी नतीजों मे नफरतियों को सत्ता से बाहर कर दिया है। वह दिन दूर नही है यह सब कुछ हिंदुस्तान मे भी दिखाई देगा जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता से बाहर दिखाई देगी।
अखिलेश यादव कृषि संसोधन बिल को किसानों का डेथ वारंट बताते हुए कहा कि किसानों के इस आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी खड़ी है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा पूरे देश में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई है, जिसमें किसानों और नौजवानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।
Published on:
26 Jan 2021 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
