11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली, लखनऊ में झड़प के बाद हिरासत में कई सपा नेता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विभिन्न जिलों ने पार्टी विधायक व जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली का आगाज किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Jan 2021, 5:35 PM IST

Samajwadi Party Protest

Samajwadi Party Protest

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली, हालांकि पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध के चलते यह सफल न हो सकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विभिन्न जिलों ने पार्टी विधायक व जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली का आगाज किया गया। ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए अलग-अलग जिलों में यह लोग सड़क पर निकले। इस बीच कई जगह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ जिलों में सपाईयों को उनके घर व कार्यालय में ही नजर बंद कर दिया गया। कुछ-कुछ जगहों पर सपा नेताओं व पुलिस में नोकझोंक भी हुई।

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन लगवाने में दिखा गजब का उत्साह, जिला बना प्रदेश में नम्बर वन

लखनऊ में कैसरबाग में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ नेता निकले ही थे, कि पुलिस से वे भिड़ गए। इस दौरान पुलिस व उनके बीच धक्का-मुक्की हुई। कई सपा नेताओं को हिरासत में लिया गया और ईको गार्डन भेज दिया गया। कुछ ऐसा ही नजारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में था। इसके साथ ही प्रदेश में सपा के बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। इनको ट्रैक्टर मार्च के कारण जगह-जगह पर हाउस अरेस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- सर्दी से बचने को जलाई थी अंगीठी, जिंदा जले दो मासूम

कन्नौज में कार्यकर्ता कार्यालय में नजरबंद-
कन्नौज में सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता जिला पार्टी कार्यालय पर ट्रैक्टर सहित पहुंचे, जहां से वे ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे। जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में पुलिस फोर्स ने पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यालय का मेन गेट बंद बाहर से बंद कर कार्यकर्ताओं को नजर बंद कर दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। मामले में सपा सदर विधायक अनिल दोहरे का कहना है कि हम किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे, लेकिन सरकार ने बर्बरता पूर्वक तानाशाही दिखाते हुए हम लोगों की रैली नहीं निकालने दी। समाजवादी पार्टी किसानों के हित के लिए सदैव खड़ी है और संघर्ष करती रहेगी।